नयी उत्पाद नीति से निर्दोष भी जायेंगे जेल : रघुवंश

मधुबन (पूचं) : बिहार सरकार के नये उत्पाद कानून को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने तेतरिया में पत्रकारों से कहा कि शराबबंदी सरकार की अच्छी पहल है. इसकी रोकथाम के लिए लाये गये कानून में कई कमियां हैं. इस कानून के दायरे में निर्दोष भी आ जायेंगे, […]
मधुबन (पूचं) : बिहार सरकार के नये उत्पाद कानून को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने तेतरिया में पत्रकारों से कहा कि शराबबंदी सरकार की अच्छी पहल है. इसकी रोकथाम के लिए लाये गये कानून में कई कमियां हैं. इस कानून के दायरे में निर्दोष भी आ जायेंगे, जिन्हें जेल जाना पड़ेगा, जो उचित नहीं है. श्री सिंह ने कहा कि जब परिवार का कोई सदस्य शराब पीता है, तो उसके पूरे परिवार को दोषी माना जाना कहीं से न्यायोचित नहीं है.
संविधान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा कानून कहता है कि किसी भी हालत में निर्दोष को सजा नहीं हो. इसके लिए राज्य सरकार को विचार करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




