पिस्तौल का भय दिखा बाइक लूटी

तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के शंकर सरैया मुंशी इनार के शिवपूजन बैठा के बीआर05एफ/7021 नंबर की बाइक को अपराधियों ने बुधवार को हथियार के बल पर छीन लिया. इस बाबत पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें बताया गया है कि श्री बैठा अपने घर गोपाल चौक […]
तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के शंकर सरैया मुंशी इनार के शिवपूजन बैठा के बीआर05एफ/7021 नंबर की बाइक को अपराधियों ने बुधवार को हथियार के बल पर छीन लिया. इस बाबत पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें बताया गया है कि श्री बैठा अपने घर गोपाल चौक जा रहे थे कि कसवा पुल के समीप एक बाइक पर तीन अपराधी सवार होकर आये तथा हथियार दिखाकर बाइक को छीन भाग निकले. थानाध्यक्ष फैसल अंसारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




