बहन से छेड़खानी का किया विरोध, तो भाई के काटे दोनों हाथ

पू. चंपारण (रामगढ़वा) : बिहारमें पूर्वी चंपारणके रामगढ़वा थाने के धनहर दिहुली गांव में बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करना बदमाशों को इतना नागवार गुजरा कि उनलोगों ने उसके छोटे भाई के दोनों हाथ काट दिये. इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसके फूस के घर में आग लगा दी. घायल […]
पू. चंपारण (रामगढ़वा) : बिहारमें पूर्वी चंपारणके रामगढ़वा थाने के धनहर दिहुली गांव में बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करना बदमाशों को इतना नागवार गुजरा कि उनलोगों ने उसके छोटे भाई के दोनों हाथ काट दिये. इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसके फूस के घर में आग लगा दी. घायल युवक को रक्सौल के डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए पटना रेफर कर दिया.
मामले में लड़की के बयान पर पांच लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य घर छोड़कर फरार हैं. वैसे ग्रामीण घटना का कारण पुरानी रंजिश बता रहे हैं. डंकन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि युवक का हाथ सिर्फ चमड़े के सहारे झूल रहा था. काफी खून बह जाने से उसकी स्थिति गंभीर बनी थी. लिहाजा उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
वहीं, ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि युवक को पटना के जीवनरेखा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पांच डॉक्टरों की टीम ने बुधवार को उसका ऑपरेशन किया. इसके बावजूद देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




