कागज में सिमट गयी है नप की हेल्प डेस्क

Updated at : 04 Aug 2016 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
कागज में सिमट गयी है नप की हेल्प डेस्क

जन सुविधाओं के ख्याल से कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाने का सरकारी निर्देश नप मोतिहारी में बेेअसर है. पब्लिक सेवा के लिए यहां बहाल हेल्प डेस्क एवं पीएनटी दोनों सेवाएं दमतोड़ चुकी हैं. हेल्प डेस्क कागज में सिमट गया है, तो पीएनटी सेवा की घंटी जरूर बजती है, लेकिन रिसीवर नहीं उठता. लोगों को परेशानी […]

विज्ञापन

जन सुविधाओं के ख्याल से कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाने का सरकारी निर्देश नप मोतिहारी में बेेअसर है. पब्लिक सेवा के लिए यहां बहाल हेल्प डेस्क एवं पीएनटी दोनों सेवाएं दमतोड़ चुकी हैं. हेल्प डेस्क कागज में सिमट गया है, तो पीएनटी सेवा की घंटी जरूर बजती है, लेकिन रिसीवर नहीं उठता.

लोगों को परेशानी
मोतिहारी : आधुनिक व्यवस्था से लैस नगर परिषद मोतिहारी कार्यालय में हेल्प डेस्क की सुविधाएं नदारद है. पब्लिक सुविधाओं के ख्याल से बनी हेल्प डेक्स इनदिनों कागज में सिमट गयी है. कहने को तो कार्यालय में हेल्प डेस्क के साथ पब्लिक संपर्क के लिए टेलिफोन की सुविधाएं भी बहाल है. लेकिन अधिकतर में दोनों में कोई काम की नहीं, पब्लिक रिलेशन की दोनों सुविधाएं बदहाल है. हेल्प डेस्क का कोई अत्तापत्ता नहीं है
तो टेलिफोन पर कॉल की घंटियां सून ही पब्लिक को संतोष करना पड़ता है. विभागीय आर्देश पर कार्यालय में हेल्प डेस्क बना जरूर लेकिन काउंटर तक नहीं खुले. आनन-फानन में हेल्प डेस्क प्रभारी के लिए सहायक के नाम का अनुमोदन कर रिपाेर्ट विभाग को भेज दिया गया.
पब्लिक संपर्क के लिए कार्यालय में 06252,231388 नम्बर की पीएनटी सेवा उपलब्ध है. जो पिछले कई माह से खराब होने के कारण ठप पड़ा था. बताया जाता है कि पीएनटी सेवा चालू हो गया है. हाल में इसकी मरम्मत कर ठीक करायी गयी है. लेकिन समस्या है कि पीएनटी नम्बर पर संपर्क करने पर घंटी बजती जरूर है लेकिन कॉल रिसीव नहीं होता.
कार्यालय में नही है कर जमा काउंटर : कर जाम करने के लिए करदाता कार्यालय आते है, लेकिन कर संग्राहक की अनुपस्थिति के कारण उन्हे बैरंग लौट जाना पड़ता है. इन दिनों पुराने व्यवस्था के बंद होने से करदाताओं को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे दर्जनों करदाता रोजाना कर जमा करने कार्यालय आते है, लेकिन काउंटर की सुविधाएं नहीं रहने के कारण करदाता टैक्स जमा नहीं कर पाते.
पीएनटी सेवा का नहीं मिलता लाभ
टेबल का लगाना पड़ता है चक्कर
अपनी समस्याओं के निदान की उम्मीद में कार्यालय आनेवाले लोगों को हेल्प डेस्क के अभाव में जानकारी के लिए टेबल दर टेबल का चक्कर लगाना पड़ता है. काम के दबाव में कई बार कर्मी पूछने वालों पर झूझला उठते है. संबंधित काम के लिए लोगो को एक-दूसरे सहायक के पास चक्कर काटना पड़ता है. कई बार लोग आजीज होकर कार्यालय से चले जाते है.
नप कार्यालय कर्मियों की संख्या
प्रधान सहायक – 01
सहायक – 04
सांख्यिकी सहायक -01
कम्प्यूटर सहायक -04
टैक्स सहायक -03
शीघ्र खोला जायेगा काउंटर
हेल्प डेक्स की सुविधाएं सुचारू तौर पर शुरू करायी जायेगी. कार्यालम में शीघ्र ही काउंटर खोला जायेगा. पीएनटी सेवा से जुड़ी समस्या संज्ञान में आयी है, कमियों को दूर कर सेवा को जनहित में चालू कराया जायेगा.
कुमार अश्विनी
इओ, नप मोतिहारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन