बिहार : मोतिहारी के तेतरिया खैरवा में तनाव, ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को फूंका

Updated at : 26 Jul 2016 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मोतिहारी के तेतरिया खैरवा में तनाव, ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को फूंका

मोतिहारी: बिहारमें पूर्वीचंपारण के तेतरिया खैरवा में पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच टकराव की खबर है. प्राप्त सूचना के मुताबिक इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस जिप्सी को आग के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाया है. तनाव को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये है. […]

विज्ञापन

मोतिहारी: बिहारमें पूर्वीचंपारण के तेतरिया खैरवा में पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच टकराव की खबर है. प्राप्त सूचना के मुताबिक इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस जिप्सी को आग के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाया है. तनाव को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है.

undefined



जानकारी के मुताबिक इलाके में किसी बात को लेकर दो संप्रदायों के बीच तनाव की खबरेंमिलनेपर पुलिस मौकेपर पहुंचीथी. इसी दौरान पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच भिड़ंत होने की सूचना है. बताया जाता है कि पुलिस फायरिंग में चार ग्रामीण घायल हो गये. इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की साइकिल को आग के हवाले कर दिया.जिसकेबाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की जिप्सीको फूंक दिया. ग्रामीण पुलिस अधिकारी पर फायरिंग का आरोप लगा रहे है. इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई हैं.उधर, एसपी जितेंद्र राणा ने फायरिंग की बात स्वीकारीहै.हालांकि ग्रामीणों के घायल होने की बात को उन्होंने अफवाह बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन