मठबनवारी में भिड़े दो पक्ष लाठी व फरसा से हमला

Updated at : 25 Jul 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
मठबनवारी में भिड़े दो पक्ष लाठी व फरसा से हमला

दोनों पक्ष के पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती मारपीट व लूटपाट का आरोप, थाने में आवेदन मोतिहारी : पीपराकोठी थाना अंतर्गत मठबनवारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों तरफ से लाठी व फरसा चला. उसमें पांच लोग घायल हो गये.घायलों में सुनील राम व उसकी भाभी राधीका […]

विज्ञापन

दोनों पक्ष के पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

मारपीट व लूटपाट का आरोप, थाने में आवेदन
मोतिहारी : पीपराकोठी थाना अंतर्गत मठबनवारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों तरफ से लाठी व फरसा चला. उसमें पांच लोग घायल हो गये.घायलों में सुनील राम व उसकी भाभी राधीका देवी, भतीजी प्रिंयका कुमारी व पूजा कुमारी तथा दूसरे पक्ष के चंदन राम व उसका भाई अमरेंद्र राम शामिल हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर सुनील राम व चंदन राम ने नगर थाना में आवेदन दिया है. सुनील ने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान होरिल राम, रवि रौशन, ज्वाला राम,
चंदन राम, कुंदन राम व अमरेंद्र राम हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंचे. गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. 20 हजार नकद व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है. वहीं चंदन राम ने पुलिस को बताया है कि जयपुजन राम, शिवपुजन राम, रिपुजन राम, सुमन राम, सुनील राम, अवधेश राम व श्रीचंद्र राम दरवाजे पर पहुंच दादा-दादी को गाली देने लगे. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. बाजार से लौटे भाई अमरेंद्र को भी फरसा से मारा. उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी. वहीं 22 हजार नकद व आभूषण छीन लिया. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपराकोठी थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन