लूट की बाइक बरामद चार शातिर गिरफ्तार

Updated at : 22 Jul 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
लूट की बाइक बरामद चार शातिर गिरफ्तार

एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल बरामद कोटवा के गढवा व खजुरिया के रहने वाले हैं तीनों बदमाश गिरोह का सरदार भी धराया, तीन आपराधिक मामले हैं दर्ज मोतिहारी : संग्रामपुर के श्यामपुर बड़वा के पास ब्रजेश सिंह से हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले चार अपराधी पकड़े गये. उनके पास […]

विज्ञापन
एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल बरामद
कोटवा के गढवा व खजुरिया के रहने वाले हैं तीनों बदमाश
गिरोह का सरदार भी धराया, तीन आपराधिक मामले हैं दर्ज
मोतिहारी : संग्रामपुर के श्यामपुर बड़वा के पास ब्रजेश सिंह से हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले चार अपराधी पकड़े गये. उनके पास से लूटी गयी बाइक के अलावे एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व तीन सेलफोन बरामद हुआ है. श्री सिंह से 14 जुलाई की शाम अपराधियों ने हथियार का भय दिखा बाइक लूटी थी. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि घटना के बाद अरेराज डीएसपी नुरूल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी.
इस दौरान पता चला कि कोटवा के गढवा गांव का शातिर अपराधी सोनू राम नयी बाइक से घुम रहा है. बुधवार की शाम छापेमारी कर पहले सोनू को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर मच्छरगांव के सत्येंद्र राम के घर छापेमारी की गयी. बाइक उसके घर में छुपा कर रखा था.उसे लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.दोनों अपराधियों ने पूछताछ गढवा के मोनू चौधुर व खजुरिया के ओमप्रकाश राम के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार उन्हीं दोनों के पास है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोनू चौधुर को दबोचा,
उसके साहरे ओमप्रकाश तक पहंुच हथियार रिकवर करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चारों अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. साथ ही गिरोह के अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा किया है. उसके आधार पर पुलिस टीम उनतक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है.एसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से जब्त तीनों मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला जायेगा. उसके सहारे उनके पूरे नेटवर्क का परदाफास किया जायेगा.
गिरोह का मास्टर माइंड है शातिर सोनू : कोटवा के गढवा से गिरफ्तार शातिर सोनू राम गिरोह का सरदार है. उपर कोटवा व डुमरियाघाट में पेंट्रोल पंप लूट, आर्म्स एक्ट व रंगदारी का मामला दर्ज है. तीनों घटना में जेल भी जा चुका है. जेल से छुटकर संगठित गिरोह बना अपराध कर रहा था. पुलिस मोनू, सत्येंद्र व ओमप्रकाश का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है.
बाइक का नंबर प्लेट बदल घूम रहे थे:
लूटी गयी बाइक का नंबर प्लेट बदल कर अपराधी इलाके में घुम रहे थे. श्री सिंह की बाइक का नंबर बीआर05टी/9242 था. अपराधियों ने उसकी जगह प्लेट पर बीआर06एएस/2742 अंकित कर लिया था. बाइक रिकवर होने पर इंजन व चेचिस नंबर का मिलान किया गया तो पता चला कि संग्रामपुर से लूटी गयी बाइक है.
पुरस्कृत होंगे : एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि बाइल लूट की घटना का एक सप्ताह के अंदर उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. पुरस्कृत होने वालों ने अरेराज डीएसपी नुरूल हक, संग्रामपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर, कोटवा थानाध्यक्ष भवनाथ कुमार सहित अन्य शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन