मिरचा व्यवसायी से मांगी 20 लाख की रंगदारी
Updated at : 21 Jul 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के हेनरी बाजार के मिरचा व्यवसायी धीरज कुमार से अपराधियों ने 20 लाख की रंगदारी मांगी है. धीरज के पास जिस नेपाली मोबाइल नंबर से रंगदारी के लिए फोन आया है, उसी मोबाइल नंबर से सोमवार को हेनरी बाजार के ही दाल व्यवसायी सोनू कुमार से 20 लाख का अपराधियों ने डिमांड […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के हेनरी बाजार के मिरचा व्यवसायी धीरज कुमार से अपराधियों ने 20 लाख की रंगदारी मांगी है. धीरज के पास जिस नेपाली मोबाइल नंबर से रंगदारी के लिए फोन आया है, उसी मोबाइल नंबर से सोमवार को हेनरी बाजार के ही दाल व्यवसायी सोनू कुमार से 20 लाख का अपराधियों ने डिमांड किया था. रंगदारी की दोनों घटनाओं में अपराधी ने अपना नाम एसपी सिंह बताया है.
रंगदारी की घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत बना हुआ है. बताया जाता है कि बुधवार की शाम व्यवसायी धीरज कुमार अपने प्रतिष्ठान पर बैठे थे. इस दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आया. उन्होंने कॉल रिसीव किया तो सामने वाले ने धमकाते हुए उनसे 20 लाख का डिमांड किया. पांच दिनों के अंदर पैसा नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद व्यवसायी सहित पूरा परिवार दहशत में है.
घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. यहां बताते चले कि एक सप्ताह के अंदर शहर के तीन बड़े व्यवसायियों से अपराधी रंगदारी का डिमांड कर चुके है. मीरचा व दाल व्यवसायी से पहले शहर के बड़े स्वर्ण व्यवसायी मोहन प्रसाद से एक लाख की रंगदारी मांगी गयी थी. पुलिस को रंगदारों का अबतक सुराग नहीं मिल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




