सवारी गाड़ी से बैग िलफ्टरों ने उड़ाये लैपटॉप

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर सक्रिय बैग लिफ्टर गिरोह के बदमाशों ने मंगलवार को ट्रेन में सफर कर रहे यात्री अजीत कुमार का बैग उड़ा लिया. घटना सुगौली व बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के बीच की बतायी जाती है. मामले में बेतिया नगर थाना के पुरानी गुदरी उत्तरवारी द्वार देवी चौक निवासी यात्री अजीत कुमार […]
मोतिहारी : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर सक्रिय बैग लिफ्टर गिरोह के बदमाशों ने मंगलवार को ट्रेन में सफर कर रहे यात्री अजीत कुमार का बैग उड़ा लिया. घटना सुगौली व बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के बीच की बतायी जाती है. मामले में बेतिया नगर थाना के पुरानी गुदरी उत्तरवारी द्वार देवी चौक निवासी यात्री अजीत कुमार ने मोतिहारी रेल थाना में शिकायत दर्ज करायी है. वह 55210 सवारी गाड़ी से यात्रा कर बेतिया से हाजीपुर जा रहे थे.
इसी बीच सुगौली स्टेशन से पहले उनकी आंख लग गयी. जिसका फायदा उठा चोरों ने उनका बैग उड़ा लिया. उन्होंने बताया है कि बैग में एक लैपटॉप, प्रमाण-पत्र के अलावे पैन व आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक कागजात थे. इसकी जानकारी देते मोतिहारी रेल थानाध्यक्ष प्रविण कुमार मिश्रा ने बताया कि रेल यात्री की शिकायत दर्ज कर ली गयी है. पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




