मांग पूरी नहीं होने पर 11 जुलाई से होगा आमरण अनशन
Updated at : 06 Jul 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

डीइओ कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेता. सात को धरना देंगे टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी मोतिहारी : टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष डाॅ कामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में डीडीसी से मिलकर माध्यमिक उच्च माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षकों की बहाली के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया है. डीडीसी ने कहा […]
विज्ञापन
डीइओ कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेता.
सात को धरना देंगे टीइटी-एसटीइटी
उत्तीर्ण अभ्यर्थी
मोतिहारी : टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष डाॅ कामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में डीडीसी से मिलकर माध्यमिक उच्च माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षकों की बहाली के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया है. डीडीसी ने कहा कि जब तक बिहार सरकार के द्वारा लिखित रूप में 31 दिसंबर 2015 तक के रिक्तियों को जोड़ने का आदेश नहीं आता है तब तक जिला के पदाधिकारी कुछ नहीं कर पायेंगे.
जिलाध्यक्ष डाॅ कामेश्वर प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शिक्षक बहाली का पांचवां चरण दो जून से शुरू हो गयी है, लेकिन जो रिक्तियां दी गयी है वो 2011 की है जब कि बिहार सरकार को +2 में (उच्च माध्यमिक में) 2011 से 2015 तक प्रत्येक वर्ष 18 हजार उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बहाली करनी थी.
जिलाध्यक्ष डाॅ कामेश्वर प्रसाद ने सात जुलाई को डीइओ कार्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन का आह्वान किया है. जिसे बिहार सरकार कुंभकर्णी निद्रा से जग सके. शिष्टमंडल में शत्रुघ्न प्रसाद यादव, सिकंदर कुशवाहा, इकबाल खुर्शीद, डाॅ कामेश्वर प्रसाद, रंजन कुमार व रंजीत कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




