पीपरा गैंगरेप में आरोपियों पर शुरू हुआ स्पीडी ट्रायल

Updated at : 04 Jul 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
पीपरा गैंगरेप में आरोपियों पर शुरू हुआ स्पीडी ट्रायल

मोतिहारी : पीपरा में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों पर स्पीडी ट्रायल शुरू कर दी गयी. गवाही के लिए न्यायालय से तीन तारीख मिल चुका है. सोमवार को पहली गवाही होगी. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गवाहों को पुरी सुरक्षा दी जायेगी. पुलिस सुरक्षा के बीच गवाहों को न्यायालय लाया जायेगा, […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पीपरा में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों पर स्पीडी ट्रायल शुरू कर दी गयी. गवाही के लिए न्यायालय से तीन तारीख मिल चुका है. सोमवार को पहली गवाही होगी. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि गवाहों को पुरी सुरक्षा दी जायेगी. पुलिस सुरक्षा के बीच गवाहों को न्यायालय लाया जायेगा, उसके बाद गवाही समाप्त होने पर सुरक्षित घर तक पहंुचाया जायेगा. उन्होंने बताया कि चकिया डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद व पीपरा थानाध्यक्ष राजकुमार को इस संबंध में निर्देश दिया गया है. डीएसपी व थानाध्यक्ष गवाहों को साथ लेकर न्यायालय पहुंचेंगे.

यहां बताते चले कि 15 जून को पीपरा के बेदीबन मधुबन गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रमोद सहनी व कमलेश सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. वहीं चार दिनों के अंदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित भी कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन