संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

पंडौल : रामपट्टी मुख्य मार्ग पर नवहथ स्थित दैता पुल के समीप सड़क किनारे आम के पेड़ से लटके एक युवक की लाश मिली. स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना पंडौल पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंचे पंडौल थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह लाश को सबसे पहले पेड़ से उतरवाया. फिर उसकी तलाशी ली […]
पंडौल : रामपट्टी मुख्य मार्ग पर नवहथ स्थित दैता पुल के समीप सड़क किनारे आम के पेड़ से लटके एक युवक की लाश मिली. स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना पंडौल पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंचे पंडौल थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह लाश को सबसे पहले पेड़ से उतरवाया. फिर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से मोबाइल मिला. जिसके द्वारा उसके मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गयी. मृतक की पहचान दरभंगा जिला के नैनाघाट निवासी हरिनारायण यादव के 28 वर्षीय बेटे संतोष यादव के रूप में की गई. संतोष यादव शुक्रवार की रात अपने मोटर साइकिल लेकर अपने घर नैनाघाट से ससुराल राजनगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर जा रहा था. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




