लिंग परीक्षण का विरोध किया, तो पलंग में बांध कर पीटा

Updated at : 17 Jun 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
लिंग परीक्षण का विरोध किया, तो पलंग में बांध कर पीटा

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : शहर के श्रीकृष्ण नगर की प्रियंका को ससुरालवालों ने हाथ-पैर बांध बेरहमी से पीटा. उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसके गर्भ में बार-बार बच्ची ठहर रही है. तीसरी बार गर्भवती होने पर ससुरालवालों ने फिर से उस पर लिंग परीक्षण कराने का दबाव दिया. उसने विरोध किया तो सभी ने […]

विज्ञापन

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : शहर के श्रीकृष्ण नगर की प्रियंका को ससुरालवालों ने हाथ-पैर बांध बेरहमी से पीटा. उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसके गर्भ में बार-बार बच्ची ठहर रही है. तीसरी बार गर्भवती होने पर ससुरालवालों ने फिर से उस पर लिंग परीक्षण कराने का दबाव दिया. उसने विरोध किया तो सभी ने मिल कर पलंग में उसको बांध दिया, उसके बाद बेरहमी से पिटाई कर गर्भ में बच्ची को मारने के लिए जबरन फिनाइल पिलाने का प्रयास किया.

घटना बुधवार दोपहर की है. ससुरालवालों के चंगुल से निकल प्रियंका सीधे महिला थाने पहुंची. उसका मायके मुफस्सिल थाने के पटपरिया गांव में है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 2013 में श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला के कौशलेंद्र सिंह से हुई. उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जो अभी डेढ़ साल की है.

शादी के बाद जब गर्भ ठहरा तो ससुराल वालों ने लिंग परीक्षण करा बच्ची को गर्भ में मारा डाला. दूसरी बार जब गर्भ ठहरा तो ससुराल वालों के डर से मायके जाकर बच्ची को जन्म दिया. नवजात को लेकर ससुराल पहुंची, तो सास, ससुर, जेठ व जेठानी शारीरिक व मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित करने लगे.

माेतिहारी के श्रीकृष्ण नगर की प्रियंका ने महिला थाने में दर्ज कराया केस
पीड़िता के ससुरालवालों ने पहली संतान को गर्भ में मार डाला था
दूसरी बार मायके में जाकर बेटी को दिया जन्म
दूध में दवा मिला जबरन पिलाया
प्रियंका का कहना है कि लिंग परीक्षण करा ससुरालवालों ने उसकी पहली संतान को धोखे से गर्भ में मार डाला. उनको जब पता चला कि गर्भ में बच्ची है, तो जेठ से कह कर गर्भ नुकसान करने वाली दवा मंगायी, उसके बाद सास व जेठानी ने मिल दूध में दवा मिला कर पिला दी. इससे पहली संतान ने गर्भ में दम तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन