मसाला व्यवसायी से छह लाख की लूट

पीपराकोठी (मोतिहारी) : लहान वसूली कर मुजफ्फरपुर लौट रहे मसाला व्यवसायी से अपराधियों ने पिस्तौल दिखा कर छह लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की और नकद के अलावा ग्लैमर बाइक व मोबाइल भी लूट ली. घटना पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मोहनापुल के पास मंगलवार रात नौ बजे […]
पीपराकोठी (मोतिहारी) : लहान वसूली कर मुजफ्फरपुर लौट रहे मसाला व्यवसायी से अपराधियों ने पिस्तौल दिखा कर छह लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की और नकद के अलावा ग्लैमर बाइक व मोबाइल भी लूट ली. घटना पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मोहनापुल के पास मंगलवार रात नौ बजे हुई.
उस समय व्यवसायी धनंजय कुमार मोतिहारी से मुजफ्फरपुर लौट रहे थे. घटना की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर लूटी गयी ग्लैमर बाइक को जीवधारा पंप के पास स्थिति झाड़ी से बरामद कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




