ढाका के व्यवसायी का अपहरण
Updated at : 16 Jun 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : युवा व्यवसायी ओम प्रकाश का अपहरण कर लिया गया है. उन्हें बुधवार की देर शाम उस समय अगवा किया गया, जब वो अपनी दुकानें बंद करके घर लौट रहे थे. इस दौरान पेट्रोल लेने जा रहे थे, तभी उनका अपहरण कर लिया गया. बताया जाता है कि ब्रज मोहन के बेटे ओम प्रकाश […]
विज्ञापन
मोतिहारी : युवा व्यवसायी ओम प्रकाश का अपहरण कर लिया गया है. उन्हें बुधवार की देर शाम उस समय अगवा किया गया, जब वो अपनी दुकानें बंद करके घर लौट रहे थे. इस दौरान पेट्रोल लेने जा रहे थे, तभी उनका अपहरण कर लिया गया. बताया जाता है कि ब्रज मोहन के बेटे ओम प्रकाश की पंच पकड़ी में कपड़ा व आभूषण की दुकान है. बुधवार की
ढाका के व्यवसायी…
शाम दुकान बंद करके ओम प्रकाश अपने भांजे के साथ घर लौट रहे थे, तब बारिश कम हो गयी थी. रास्ते में ओम प्रकाश ने मोटरसाइकिल में पेट्रोल लेने की सोची और वो पंप की ओर मुड़ गये. इसी बीच सामने से सपेद रंग की स्कार्पियो आयी और उससे उतरे लोगों ने ओम प्रकाश को गाड़ी में बैठा लिया और बेलवा,
शिवहर की ओर फरार हो गये. बताते हैं कि बारिश की वजह से लोग अपने घरों में थे. इस वजह से अपहर्ताओं को नहीं देख सके. अहर्ताओं ने ओम प्रकाश के भांजे को छोड़ दिया, जिसने घटना की सूचना परिजनों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




