सुगौली में हारी महिला जिप प्रत्याशी की हत्या

Updated at : 07 Jun 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
सुगौली में हारी महिला जिप प्रत्याशी की हत्या

सुगौली(मोतिहारी) : बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को जिला परिषद में हारी प्रत्याशी तारा नेशा की गोली मार हत्या कर दी. घटना छपवा चौक स्थित गैस गोदाम के पास हुई. घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया, उसके बाद छपवा की तरफ फरार हो गये. तारा नेशा अपने समर्थक बबलू सहनी के साथ […]

विज्ञापन

सुगौली(मोतिहारी) : बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को जिला परिषद में हारी प्रत्याशी तारा नेशा की गोली मार हत्या कर दी. घटना छपवा चौक स्थित गैस गोदाम के पास हुई. घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया, उसके बाद छपवा की तरफ फरार हो गये. तारा नेशा अपने समर्थक बबलू सहनी के साथ मतगणना केंद्र सुगौली से वापस बाइक से लौट रही थीं.

सुगौली में हारी
उनका घर प्रखंड के दक्षिणी
सुगांव
मौजे टोला में है. सूचना मिलते ही सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत मौके पर पहुंचे. समर्थकों व ग्रामीणों की भीड़ से एनएच-28 पर जाम की स्थिति बन गयी. पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.
जानकारी के अनुसार, तारा नेशा जिला परिषद क्षेत्र संख्या छह से चुनाव लड़ी थीं. सोमवार की शाम तक मतगणना चली, जिसमें तारा नेशा चुनाव हार गयी. नतीजा आने के बाद अपने समर्थक सपहा गांव के बबलू सहनी की बाइक से वापस घर लौट रही थी. इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने छपवा गैस गोदाम के पास गोली मार दी. गोली उनके पीठ में लगी. स्थानीय लोग उन्हें सुगौली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
मृतका के भाई भुलन मियां के अनुसार, मतगणना के बाद नकाबपोश दो संदिग्ध मतगणना केंद्र पर पहुंच तारा नेशा को खोज रहे थे, लेकिन व्यस्त रहने के कारण संदिग्धों की मंशा का पता नहीं चल सका. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. प्रथमदृष्टया घटना के पीछे चुनावी रंजिश है. पुलिस छानबीन कर रही है कि कहीं तारा नेशा के चुनाव लड़ने से हारने वाले किसी प्रत्याशी ने तो घटना को अंजाम नहीं दिया.
जितेंद्र राणा, एसपी मोतिहारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन