छतौनी एनएच पर बनेगा फ्लाइओवर
Updated at : 07 Jun 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

सहूलियत. लोगों को दुर्घटना से मिलेगी मुक्ति, होगी आवागमन की सुविधा शहर से गुजरने वाले एनएच 28 ए (दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग) के छतौनी चौक पर फ्लाई ओवर बनेगा. इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किये जाने का प्रस्ताव है. इसके अलावे एनएच के शहर स्थित बरियारपुर में पीयूपी (पब्लिक अंडर पास पुल) बनेगा. इसके अलावे […]
विज्ञापन
सहूलियत. लोगों को दुर्घटना से मिलेगी मुक्ति, होगी आवागमन की सुविधा
शहर से गुजरने वाले एनएच 28 ए (दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग) के छतौनी चौक पर फ्लाई ओवर बनेगा. इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किये जाने का प्रस्ताव है. इसके अलावे एनएच के शहर स्थित बरियारपुर में पीयूपी (पब्लिक अंडर पास पुल) बनेगा. इसके अलावे नौ पीयूपी एनएच में प्रस्तावित है. इस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
मोतिहारी : शहर के छतौनी के पास गुजरने वाली एनएच पर क्रास करते समय आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है, जिसको लेकर ओवर ब्रिज के साथ एनएच को दुरुस्त करने की मांग उठ रही थी. एनएच तो दुरुस्त हो गया, लेकिन ओवरब्रिज न बनने से शहर से एनएच पार कर शहर के पूर्वी भाग जाने में रोज-ब-रोज घटनाएं होती रहती हैं. हाल ही में भाजपा नेता अरुण यादव का पैर उक्त चौक पर टेंपो की ठोकर से टूट गया था.
दो दिन पूर्व सुरेश साह का सर फट गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फ्लाई ओवर का प्रस्ताव एनएचआइ परियोजना निदेशक आरके श्रीवास्तव व तांतिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कॉमर्शियल मैनेजर प्रवीण डुगर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय दिल्ली को भेजा गया है. छतौनी में फ्लाई ओवर बनने से लोगों को जाम व दुर्घटना से मुक्ति मिलेगी.
नौ पीयूपी निर्माण पर खर्च होंगे 25 करोड़
शहर के बरियारपुर, चंद्रहिया सहित भैंसरा, मुरला, हरैया, जनता चौक आमोदेई, जोकियारी, परेउआ में पीयूपी निर्माण के साथ एनएच पर चढ़ने के लिए पक्की सड़क व नाला का निर्माण भी होगा, ताकि लोगों को एनएच पर चढ़ने-उतरने में कठिनाई न हो.
पुल के निर्माण पर खर्च होंगे करीब 30 करोड़ रुपये
दिल्ली राजमार्ग विभाग ने मांगा था प्रस्ताव
छतौनी में फ्लाई ओवर की मांग शहर की जनता लंबे अरसे से कर रही थी. इसको ले केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने विभागीय मंत्री से मिलकर जनता की मांग को रखा था. इधर, सांसद डाॅ संजय जायसवाल, विधायक रामचंद्र सहनी, भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने पिछले माह एनएच का निरीक्षण करने आयी केंद्रीय टीम से उक्त मांग के साथ रक्सौल तक एनएच शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की थी. उसी आलोक में फ्लाई ओवर का प्रस्ताव मांगा गया है.
ब्रिज के लिए राजमार्ग विभाग दिल्ली को भेजा गया प्रस्ताव
जनता के साथ मंत्री, सांसद, विधायक ने भी उठायी थी आवाज
बरियारपुर सहित नौ जगहों पर होगा पीयूपी का निर्माण
फ्लाई ओवर से क्या होगा लाभ
छतौनी चौक पर फ्लाई ओवर बनने से शहर के लोगों को बाजार से छतौनी होकर पकड़ीदयाल, ढाका, चिरैया जाने में सुविधा मिलेगी. इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र से बाजार आने वालों को सहूलियत होगी. एनएच की तेज रफ्तार गाड़ी ऊपर से गुजर जायेगी और शहर की गाड़ियां नीचे से.
क्या है पीयूपी
पीयूपी यानी पब्लिक अंडर पास पुल के तहत एक गांव को एनएच किनारे स्थित दूसरे गांव या टोला को जोड़ने के लिए सड़क के नीचे पुल बनाया जाता है. उक्त पुल से साइकिल के अलावे पैदल लोग इस टोला से उस टोला जा सकते हैं. पुल के अभाव में एनएच पार करने पर दुर्घटना की आशंका रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




