नक्सलियों से जेल को खतरा, बढ़ी सुरक्षा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : जेल पर एक बार फिर नक्सलियों से खतरा बढ़ गया है. मुठभेड़ में मारे जाने व गिरफ्तारी से नाराज नक्सली अब जेल पर हमला करने की साजिश रच रहे है. वे जेल ब्रेक की घटना को अंजाम देकर अपने साथियों को छुड़ाने व पुलिस को जवाब देने की नाकाम साजिश में लगे है. […]
विज्ञापन
मोतिहारी : जेल पर एक बार फिर नक्सलियों से खतरा बढ़ गया है. मुठभेड़ में मारे जाने व गिरफ्तारी से नाराज नक्सली अब जेल पर हमला करने की साजिश रच रहे है. वे जेल ब्रेक की घटना को अंजाम देकर अपने साथियों को छुड़ाने व पुलिस को जवाब देने की नाकाम साजिश में लगे है.
खुफिया विभाग ने नक्सलियों के मंसूबे से सरकार को अवगत कराया है, जिसके बाद तमाम सेंट्रल जेल व मंडल कारा की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. सेंट्रल जेल मोतिहारी की सुरक्षा व्यवस्था को भी चौकस कर दिया गया है. सेंट्रल जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जेल की सुरक्षा को लेकर निर्देश मिला है. जेल के अंदर व बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. नक्सली बंदियों के साथ-साथ उनके मुलाकातियों पर भी विशेष निगेहवानी रखी जा रही है.
रोटेशन के आधार पर जेल के चारों-तरफ 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है. वहीं वाच टावर से भी बंदियों की गतिविधि पर नजर है. सीसीटीवी कैमरे से भी उनकी गतिविधि की निगरानी हो रही है. यहां बताते चले कि सेंट्रल जेल मोतिहारी में फिलहाल करीब 35 नक्सली बंद है. उनमें दर्जन भर हार्डकोर नक्सली भी शामिल है. कुछ नक्सलियों को पंचायत सूचना से पहले दूरस्थ जेल में शिफ्ट किया
गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










