कोटवा में पिकअप व मेहसी में अपराधियों ने लूटा ट्रैक्टर

Updated at : 07 Jun 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
कोटवा में पिकअप व मेहसी में अपराधियों ने लूटा ट्रैक्टर

अपराध. बोलेरो सवार छह लोगों ने दिया दोनों घटना को अंजाम मोतिहारी : कोटवा व मेहसी में वाहन लुटेरों ने रविवार की रात लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया. कोटवा में बोलेरो सवार आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल पर हरी मिर्च लदी पिकअप व मेहसी में ट्रैक्टर सहित ट्रॉली लूट ली. पुलिस […]

विज्ञापन

अपराध. बोलेरो सवार छह लोगों ने दिया दोनों घटना को अंजाम

मोतिहारी : कोटवा व मेहसी में वाहन लुटेरों ने रविवार की रात लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया. कोटवा में बोलेरो सवार आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल पर हरी मिर्च लदी पिकअप व मेहसी में ट्रैक्टर सहित ट्रॉली लूट ली. पुलिस को शक है कि वाहन लूट की दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है.
अपराधियों की गिरफ्तारी व लूटी गयी दोनों गाड़ियों की बरामदगी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि घोड़ासहन से हरी मिर्च लेकर पिकअप वैन नंबर बीआर05जीए/6331 सीवान के मैरवा जा रही थी. इस दौरान स्लेटी कलर की बोलेरो पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने बेलवा गांव के पास एनएच 28 पर हथियार के बल पर गाड़ी को घेर लिया, उसके बाद चालक चुन्नू कुमार को कब्जे में पिकअप लेकर फरार हो गये.
चालक के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. घटना करीब 2:30 बजे रात की है. चालक ने घटना के तुरंत बाद कोटवा पुलिस को सूचना दी.थानाध्यक्ष राजु कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच छानबीन करने के साथ अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी. पिकअप चालक चुन्नू कुमार घोड़ासहन का रहने वाला है,जबकि गाड़ी मालिक मुन्ना कुमार भी घोड़ासहन का रहने वाला है.चालक व गाड़ी मालिक सगे भाई है. वहीं मेहसी में स्लेटी कलर की बोलेरो पर सवार अपराधियों ने चकिया-मेहसी के बीच एनएच 28 पर ट्रैक्टर सहित ट्रॉली लूट ली. घटना रविवार शाम 8:30 बजे की है. ट्रैक्टर मालिक चकिया के मणी छपरा गांव का रहने वाला है. उसने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी. मेहसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी, लेकिन अभी तक आवेदन नहीं दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन