सुगौली में हारी महिला जिप प्रत्याशी की हत्या

सुगौली (मोतिहारी) : बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को जिला परिषद में हारी प्रत्याशी तारा नेशा की गोली मार हत्या कर दी. घटना छपवा चौक स्थित गैस गोदाम के पास हुई. घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया, उसके बाद छपवा की तरफ फरार हो गये. तारा नेशा अपने समर्थक बबलू सहनी के […]
सुगौली (मोतिहारी) : बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को जिला परिषद में हारी प्रत्याशी तारा नेशा की गोली मार हत्या कर दी. घटना छपवा चौक स्थित गैस गोदाम के पास हुई. घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया, उसके बाद छपवा की तरफ फरार हो गये. तारा नेशा अपने समर्थक बबलू सहनी के साथ मतगणना केंद्र सुगौली से वापस बाइक से लौट रही थीं. उनका घर प्रखंड के दक्षिणी सुगांव मौजे टोला में है. सूचना मिलते ही सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत मौके पर पहुंचे. समर्थकों व ग्रामीणों की भीड़ से एनएच-28 पर जाम की स्थिति बन गयी. पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




