बबलू दूबे का संरक्षक है चंचल
Updated at : 05 Jun 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

केडिया अपहरण कांड . पूछताछ में कांड से जुड़े अन्य अपराधियों के खुलासे की उम्मीद चंचल कल्याणपुर थाना के सिसवा खरार का निवासी मोतिहारी जेल में बबलू से मिलने आता था चंचल मोतिहारी : बक्सर जेल में बंद शातिर बबलू दूबे को नेपाल में सुरक्षा व शरण देनेवाला चंचल पाण्डेय है. चंचल कल्याणपुर थाना के […]
विज्ञापन
केडिया अपहरण कांड . पूछताछ में कांड से जुड़े अन्य अपराधियों के खुलासे की उम्मीद
चंचल कल्याणपुर थाना के सिसवा खरार का निवासी
मोतिहारी जेल में बबलू से मिलने आता था चंचल
मोतिहारी : बक्सर जेल में बंद शातिर बबलू दूबे को नेपाल में सुरक्षा व शरण देनेवाला चंचल पाण्डेय है. चंचल कल्याणपुर थाना के सिसवा खरार का निवासी है, जहां शातिर का भी घर है. अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद बबलू चंचल के यहां नेपाल में छुपता था. चंचल को नेपाल की भी नागरिकता प्राप्त है. वह मोतिहारी जेल में बबलू से मिलने आता था, जिसकी भूमिका केडिया अपहरण में भी सामने आयी है.
इस कांड में पासवान, चंचल, व्यवसायी पुष्कर चौधरी, रंजन आदि की भूमिका पुष्ट हो चुकी है.
ड्रग्स सहित कई मामलों में वांछित था बबलू : बबलू पासवान को पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है, जिसपर नेपाल में ड्रग्स तस्करी, बार्डर पर महिला व्यापार, हत्या के प्रयास मामलों के अलावे बॉर्डर पर जारी अधिकांश गलत गतिविधियों में शामिल है बबलू . इसकी लंबे अर्से से पुलिस को तलाश थी. पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर अन्य लोगों की खोज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




