गोरखपुर से लूटा गया ट्रक मोतिहारी से बरामद

Updated at : 05 Jun 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर से लूटा गया ट्रक मोतिहारी से बरामद

मोतिहारी : गाजियाबाद यूपी से भागलपुर के लिए परचून सामग्री लेकर चली ट्रक को लूट के चौथे दिन मोतिहारी शहर से जुड़े एनएच 28ए से बरामद कर लिया. ट्रक पर लोड सामग्री को धंधेबाज छौड़ादानो के रास्ते नेपाल भेजने के फिराक में थे. इस बीच नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, पारस मेहता आदि ने सूचना पर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : गाजियाबाद यूपी से भागलपुर के लिए परचून सामग्री लेकर चली ट्रक को लूट के चौथे दिन मोतिहारी शहर से जुड़े एनएच 28ए से बरामद कर लिया. ट्रक पर लोड सामग्री को धंधेबाज छौड़ादानो के रास्ते नेपाल भेजने के फिराक में थे. इस बीच नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, पारस मेहता आदि ने सूचना पर शनिवार को बरामद कर लिया.

इस क्रम में धनौजी पकड़ीदयाल का राजन कुमार व गोपालपुर बेतिया का सह चालक गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद ट्रक व गिरफ्तार अपराधियों को यूपी पुलिस साथ ले गयी. एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से मिले सुराग के आधार पर अन्य अपराधियों की खोज में छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन