सत्याग्रह एक्सप्रेस से छह लाख का विदेशी सोना बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : सत्याग्रह एक्सप्रेस से तस्करी के विदेशी गोल्ड सहित एक तस्कर पकड़ा गया है. मोतिहारी एवं बेतिया कस्टम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तस्कर सुखलाल साह को बेतिया रेलवे स्टेशन से पकड़ा. वह नकरदेई थाना के बरवा गांव का रहने वाला है. तलाशी के दौरान उसके पास से 97 व 94 ग्राम गोल्ड […]
मोतिहारी : सत्याग्रह एक्सप्रेस से तस्करी के विदेशी गोल्ड सहित एक तस्कर पकड़ा गया है. मोतिहारी एवं बेतिया कस्टम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तस्कर सुखलाल साह को बेतिया रेलवे स्टेशन से पकड़ा. वह नकरदेई थाना के बरवा गांव का रहने वाला है. तलाशी के दौरान उसके पास से 97 व 94 ग्राम गोल्ड बिस्कुट का दो कट्पीस बरामद हुआ है. इसकी कीमत छह लाख रुपये आंकी गयी है.
इसकी पुष्टि मोतिहारी कस्टम डिप्टी कमिश्नर पवन कुमार ने की. बताया कि गुरुवार को रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस से तस्कर सुखलाल को विदेशी सोना के साथ पकड़ा गया. सोना को वह अपने मलद्वार में छुपा रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




