केडिया अपहरण में आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर रखकर की जा रही पूछताछ मोतिहारी : नेपाल के उद्योगपति सुरेश केडिया अपहरण में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे अलग-अलग जगहों पर पूछताछ की जा रही है. केडिया अपहरण के मास्टर माइंड कुख्यात बबलू दूबे के चालक मो जावेद की निशानदेही पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों […]
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर रखकर की जा रही पूछताछ
मोतिहारी : नेपाल के उद्योगपति सुरेश केडिया अपहरण में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे अलग-अलग जगहों पर पूछताछ की जा रही है. केडिया अपहरण के मास्टर माइंड कुख्यात बबलू दूबे के चालक मो जावेद की निशानदेही पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों को उठाया है.पुलिस जावेद को सीढ़ी बनाकर अपहरण में शामिल बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है,क्योंकि अपहरण में इस्तेमाल स्काॅर्पियो के चालक सहित तीन अन्य लोगों को जावेद ने बबलू दूबे की इंडिका कार से उनको सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया है. जावेद का मोबाइल टावर लोकेशन इस बात को पुष्ट कर रहा है.
पुलिस ने जावेद से जब पूछताछ की तो उसने घटना के दिन मुजफ्फरपुर में होने की बात बतायी, लेकिन उस दिन उसके मोबाइल का टावर लोकेशन डुमरियाघाट, केसरिया व कोटवा का मिला है. पुलिस को पक्का यकीन है कि जावेद घटना में शामिल लोगों को पहचानता है, लेकिन उनका राज नहीं खोल रहा है. एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एक से दो रोज में केडिया अपहरण में बहुत बड़ी उपलब्धि मिलेगी. यहां बताते चले कि अपराधियों ने 26 मई को नेपाल से सुरेश केडिया का अपहरण कर लिया था. पुलिस ने तीन दिनों के अंदर गिरोह को चिह्नित कर केडिया को कोटवा चौक से सशुकल बरामद कर लिया. इस मामले में नेपाल के तीन व मोतिहारी से दो बदमाश पकड़े जा चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










