नशेड़ी में ब्लेड से गला रेत किया आत्महत्या का प्रयास

मोतिहारी : शहर के चांदमारी लालबंगला चौक के पास एक नशेड़ी टेंपो चालक ने ब्लेड से अपना गला रेत डाला. घटना गुरुवार सुबह करीब दस बजे की है. लालबंगला चौक से रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर जाने वाली सड़क किनारे उसको छटपटाता देख लोगों ने नगर पुलिस को सूचना दी. नगर के प्रभारी […]
मोतिहारी : शहर के चांदमारी लालबंगला चौक के पास एक नशेड़ी टेंपो चालक ने ब्लेड से अपना गला रेत डाला. घटना गुरुवार सुबह करीब दस बजे की है. लालबंगला चौक से रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर जाने वाली सड़क किनारे उसको छटपटाता देख लोगों ने नगर पुलिस को सूचना दी.
नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने घायल टेंपो चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मजुराहां गांव निवासी 40 वर्षीय रवि सहनी के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




