संवेदक से 17 हजार की लूट

मोतिहारी : छतौनी थाना के छोटाबरियापुर चीनी मिल रोड में बुधवार शाम को हथियार का भय दिखा संवेदक प्रमोद साह से 17 हजार नकद व सोने की चेन छीन लिया गया. संवेदक श्री साह छोटाबरियापुर के रहने वाले है. घटना को लेकर उन्होंने छतौनी थाना में आवेदन देकर बलुआ टाल के कमाल अहमद,परवेज अहमद व […]
मोतिहारी : छतौनी थाना के छोटाबरियापुर चीनी मिल रोड में बुधवार शाम को हथियार का भय दिखा संवेदक प्रमोद साह से 17 हजार नकद व सोने की चेन छीन लिया गया. संवेदक श्री साह छोटाबरियापुर के रहने वाले है. घटना को लेकर उन्होंने छतौनी थाना में आवेदन देकर बलुआ टाल के कमाल अहमद,परवेज अहमद व राजा बाजार के गिरधारी श्रीवास्तव को आरोपित किया है. छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. प्रमोद ने पुलिस को बताया है कि कमाल अहमद के साथ ठेकेदारी करता है.
बुधवार की शाम बाइक से छतौनी से घर वापस लौट रहा था कि चीनी मिल के पास बाइक पर सवार उक्त तीनों आरोपियों ने ओवर टेक कर घेर लिया, उसके बाद हथियार का भय दिखा पॉकेट से 17 हजार नकद व चेन छीन लिया. हल्ला करने पर जान मारने की धमकी दी. उनलोगों ने मारपीट भी किया. प्रमोद ने बताया है कि कमाल अहमद ठेकेदारी का पैसा हड़पने के लिए घटना को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




