चिरैया के सीओ से मांगी 10 लाख की रंगदारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अज्ञात अपराधी रंगदारी के लिए दो दिनों से भेज रहे थे मैसेज रंगदारी नहीं देने पर एके 47 से मारने की धमकी चिरैया (पूर्वी चंपारण) : अपराधियों ने चिरैया सीओ मोहम्मद रेयाज शाहिद के सरकारी मोबाइल पर मैसेज भेज 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. इस मामले को लेकर सीओ ने थाना में अज्ञात […]
विज्ञापन
अज्ञात अपराधी रंगदारी के लिए दो दिनों से भेज रहे थे मैसेज
रंगदारी नहीं देने पर एके 47 से मारने की धमकी
चिरैया (पूर्वी चंपारण) : अपराधियों ने चिरैया सीओ मोहम्मद रेयाज शाहिद के सरकारी मोबाइल पर मैसेज भेज 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. इस मामले को लेकर सीओ ने थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि विगत 23 मई की सुबह 7.03 बजे उनके सरकारी मोबाइल नंबर 08544412792 पर अज्ञात मोबाइल नंबर 9135993987 से एक मैसेज भेज गया. इसके माध्यम से 10 लाख रुपये की मांग की गयी.
उन्होंने कहा कि फिर उसी दिन लगातार 7.41 व 9.01 बजे तक सात बार मैसेज भेजा गया. इन सभी मैसेज में गाली लिखते हुए 10 लाख का रंगदारी दो नहीं तो एके 47 का गोली खाओ जैसे शब्द लिखे हुए थे. दूसरे दिन सोमवार को भी इस तरह का मैसेज भेजा गया. सीओ ने इसकी सूचना अधिकारियों को देते हुए सुरक्षा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










