नदी ने लील ली छोटा बरियारपुर के दो घरों की खुशियां
Updated at : 13 May 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के छोटा बरियारपुर में मृत युवक थे एक दूसरे के पड़ोसी मृत वेद प्रकाश उर्फ छोटू के घर का बुझ गया चिराग मोतिहारी : शहर के छोटा बरियारपुर में मातमी सन्नाटा है .कैसे डूब गया बाबू मोहल्ले वाले पूछ रहे हैं सवाल. स्थानीय लोगों की मानें तो सुगौली के लाल परसा के मुखिया प्रत्याशी […]
विज्ञापन
शहर के छोटा बरियारपुर में मृत युवक थे एक दूसरे के पड़ोसी
मृत वेद प्रकाश उर्फ छोटू के घर का बुझ गया चिराग
मोतिहारी : शहर के छोटा बरियारपुर में मातमी सन्नाटा है .कैसे डूब गया बाबू मोहल्ले वाले पूछ रहे हैं सवाल. स्थानीय लोगों की मानें तो सुगौली के लाल परसा के मुखिया प्रत्याशी संजय सिंह के प्रचार में सभी लोग गये थे .
प्रत्याशी का पुत्र अभिषेक से इन लोगों की दोस्ती थी.गुरुवार को लौटने के क्रम में सभी स्नान करने लगे इस दौरान सेंवार में दीपू व वेद का पैर फंस कर गढेनुमा धार में चले गये और डूबने से मौत हो गयी. इधर मृतक के घर के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है . मां व बहन के चीख पुकार से मोहल्ले में सन्नाटा है .
वेद के घर का बूझ गया चिराग : बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मृत वेद प्रकाश उर्फ छोटू पिता त्रिपुरारी सिंह के घर का चिराग बूझ गया. वेद के छोटे भाई की मौत घर के दीवार में दबकर कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी. पिता ग्रामीण बैंक के कर्मचारी है . वेद के मौत के बाद घर में एक बहन बची है .त्रिपुरारी सिंह चिरैया थाना के मधुबनी गांव के निवासी है जो छोटा बरियारपुर में आवास बनाकर रहते हैं.
दीपू उर्फ शिवम को है तीन माह का पुत्र : डूबने से मौत के शिकार दीपू उर्फ शिवम ने 2015 में ज्योति नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था. पत्नी पटने में रहती है जिससे एक संतान है. छोटा भाई बिट्टू पटना में रहकर पढ़ता है. घटना की खबर सुन माता किरण देवी का बुरा हाल है. पिता शव लाने सुगौली गये थे. घर के लोग कुछ बोलने कसो तैयार नहीं है. दीपू के पिता देशी गिरी कल्याणपुर थाना के चैनपुर के निवासी है जो मोतिहारी के छोटा बरियारपुर में रहते हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




