बगीचे से आम चुनने की सजा, पीट-पीट कर की हत्या

पूर्वी चंपारण : जिले के संग्रामपुर थाना के भटवलिया पंचायत में कुछ लोगों द्वारा एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है. जानकारी के मुताबिक उस महिला का दोष सिर्फ इतना था कि उसने आंधी में पेड़ गिरे हुए कच्चे आमों को चुन लिया था. महिला का नाम नंद कुमारी कुँअर बताया जा […]
पूर्वी चंपारण : जिले के संग्रामपुर थाना के भटवलिया पंचायत में कुछ लोगों द्वारा एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है. जानकारी के मुताबिक उस महिला का दोष सिर्फ इतना था कि उसने आंधी में पेड़ गिरे हुए कच्चे आमों को चुन लिया था. महिला का नाम नंद कुमारी कुँअर बताया जा रहा है. आंधी आने के बाद यह महिला पास के बगीचे में गिरे हुए आम चुनने गयी थी. इतनी सी बात बगीचे के मालिकों को खल गयी और उन्होंने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी.
20 मिनट तक तड़पती रही महिला
स्थानीय लोगों की माने तो आरोपी तब तक उस महिला को पीटते रहे जब तक उसकी जान नहीं चली गयी. इस दौरान महिला जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही लेकिन उन्हें थोड़ी सी भी दया नहीं आयी. लोगों के मुताबिक महिला को लाठी-डंडे के अलावा लात घूसों से भी पिटा गया है. जिसकी वजह से उसकी जान चली गयी.
सात लोगों पर मामला दर्ज
पुलिस ने घटना की सूचना के बाद सात लोगों पर मामला दर्ज किया है. इन सभी नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संग्रामपुर के थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी खोजबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




