तीन बहनों को फरसा से मारकर किया घायल

Updated at : 10 May 2016 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बहनों को फरसा से मारकर किया घायल

मोतिहारी : कोटवा थाना के बड़हरवा कला गांव में जमीनी विवाद को ले तीन बहनों को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों में मीना कुमारी, गुड़िया व रानी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मीना कुमारी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने बताया है कि दरवाजा पर बैठ […]

विज्ञापन

मोतिहारी : कोटवा थाना के बड़हरवा कला गांव में जमीनी विवाद को ले तीन बहनों को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों में मीना कुमारी, गुड़िया व रानी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मीना कुमारी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने बताया है कि दरवाजा पर बैठ बातचीत कर रहे थे.

इस दौरान ग्रामीण तेज नारायण ठाकुर, चुटुन कु ठाकुर, चंदन व उनके परिवार की दो महिलाएं लाठी-फरसा ले दरवाजे पर पहुंच पिता रामनरेश ठाकुर का नाम ले गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर तीनों बहनों को फरसा से मार घायल कर दिया. नकद व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कोटवा भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन