मानवता की सेवा के लिए संकल्पित है रेडक्रॉस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आयोजन. रेडक्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी की जयंती मनी रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक जॉन हेनरी की जयंती रविवार को मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने संस्थापक की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य है. मोतिहारी : […]
विज्ञापन
आयोजन. रेडक्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी की जयंती मनी
रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक जॉन हेनरी की जयंती रविवार को मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने संस्थापक की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य है.
मोतिहारी : पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी गंभीर है और एक बेहतर कार्य योजना बनाकर काम किया जा रहा है. ये बातें सोसाइटी के सचिव ई विभूति नारायण सिंह ने रविवार को रेड क्रॉस परिसर में आयोजित जॉन हेनरी डूनांट की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. जॉन हेनरी की जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा
कि वैश्विकरण के इस दौर में तेल और परमाणु हथियारों को ले युद्ध की जहां आशंकाएं बढ़ी हैं और समय-समय पर आ रहे भूकंप के झटके व तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही है. वैसी स्थिति में रेड क्रॉस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. एसपी अभियान राजीव कुमार ने संस्था की गतिविधियों पर चर्चा की और कहा कि मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली इस संस्था की अपनी एक अलग पहचान है.
अध्यक्षता सभापति श्रीप्रकाश चौधरी ने की औरहेनरी की जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी. बताया कि हेनरी बैंक कर्मचारी थे और बैंक की नौकरी छोड़ने के बाद व्यापार में लग गये थे. उसी दौर में इटली और आस्ट्रेलिया के बीच युद्ध हुआ, इसमें 50 हजार लोग मारे गये थे. घायल सैनिकों की सेवा के लिए जनता मेें इंटरनेशल कमेटी बनायी जो बाद में चल कर रेड क्रॉस बन गयी. मौके पर डाॅ शंभू शरण सिंह, अरुण कुमार यादव, संगीता चित्रांश, ओमप्रकाश व डाॅ संतोष ने विचार व्यक्त किये.
रक्तदान शिविर आयोजित
रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में एएसपी अभियान राजीव कुमार, विनोद कुमार सिंह, रिजवान अहमद, संजय कुमार सिंह आदि ने रक्तदान किया.इस अवसर पर साई हॉस्पिटल की ओर से मोटापा एवं डायविटिज कम करने के लिए मुफ्त पेरोमीटर मशीन का वितरण किया गया. मौके पर महेश्वर प्रसाद सिन्हा, मनीष कुमार, डाॅ सुबोध कुमार सिंह, विकास कुमार सत्यम, विनोद कुमार, आशिष, सुग्रीव तिवारी, डाॅ माधव उपाध्याय उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










