मधुबन थाना क्षेत्र के जितवार गांव का मामला, चार जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी़ : मधुबन थाना अंतर्गत जितवार गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. उसके बचाने गये पुत्र मुकेश साह सहित तीन लोगों को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घटना शुक्रवार शाम की है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मुकेश ने […]
विज्ञापन
मोतिहारी़ : मधुबन थाना अंतर्गत जितवार गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. उसके बचाने गये पुत्र मुकेश साह सहित तीन लोगों को फरसा से मार घायल कर दिया गया.
घटना शुक्रवार शाम की है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मुकेश ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी मां दरवाजे पर बैठी थी.
इस दौरान भैरोलाल साह, रोहित साह, अवधेश साह दरवाजे पर पहुंच डायन का आरोप लगा मां के साथ मारपीट करने लगे. उसने मारपीट के साथ पांच हजार नकद छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मधुबन थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










