नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आबकारी विभाग की कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी रक्सौल : उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा रविवार की देर शाम नियमित गश्ती के दौरान अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि करते हुए आबकारी थानाध्यक्ष मो सगीर खां ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान रक्सौल थाना क्षेत्र के मौजे निवासी […]
विज्ञापन
आबकारी विभाग की कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी
रक्सौल : उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा रविवार की देर शाम नियमित गश्ती के दौरान अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि करते हुए आबकारी थानाध्यक्ष मो सगीर खां ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान रक्सौल थाना क्षेत्र के मौजे निवासी रामनारायण महतो, मोतिहारी के छतौनी थाना निवासी अरविंद कुमार सिंह व आदापुर थाना क्षेत्र के ठकुराई मुर्तिया निवासी रामदेव गिरि को गिरफ्तार किया गया है.
सभी आरोपी नेपाल से शराब का सेवन करके आ रहे थे और इनके पास से चार बोतल नेपाली देशी शराब भी बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष श्री खान ने बताया कि आरोपियों उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










