...शीशा टूट गया देखने और दिखाने में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गौरव व सौरभ की जोड़ी ने मचाया धमाल मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : मिला न दिल को कोई जमाने में, यह शीशा टूट गया देखने और दिखाने में, उक्त ठुमरी गीत को छपरा के पंडित रामप्रकाश मिश्रा ने जब गाया और अपनी आवाज की जादू बिखेरी तब पूरा माहौल झूम उठा. मौका था कला संस्कृति एवं […]
विज्ञापन
गौरव व सौरभ की जोड़ी ने मचाया धमाल
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : मिला न दिल को कोई जमाने में, यह शीशा टूट गया देखने और दिखाने में, उक्त ठुमरी गीत को छपरा के पंडित रामप्रकाश मिश्रा ने जब गाया और अपनी आवाज की जादू बिखेरी तब पूरा माहौल झूम उठा. मौका था कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का.
बोकारो से आई चंदन तिवारी की यह देवी गीत’ गंगा जी से मटिया मंगौले बानी,देवता घर लिपौले बानी,हे मइया तोहरे के बुलैले बानी’तालियां बंटोरने में कामयाब रही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और लोग भक्ति के सागर में गोता लगाने लगे.मोतिहारी की गायिका नीतु कुमारी नूतन भी दर्शकों पर अपनी आवाज की जादू बिखेरने में कामयाब रही.उनकी यह गीत ‘कौन फूलवा खिलेला लहलहाती,काहवां में राम जी के जन्म भैल
-महापुरूष श्री राम की याद दिला दी. बनारस से आये गौरव व सौरभ की जोड़ी ने कथक नृत्य की प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया. इस दौरान पटना से आये संगीत शिक्षाटन टीम द्वारा अाम्रपाली नामक नाटक की प्रस्तुति की गयी और लोगों ने उसे भी खूब सराहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










