तेज हवाओं के कारण चार घरों में लगी आग

रक्सौल : मौसम का मिजाज बदलते ही आगजनी की घटना प्रारंभ हो गयी है. गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे थाना क्षेत्र के अद्यकपरीया पंचायत अंतर्गत फुलवरीया गांव में हुई आगजनी की घटना में चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. इसकी जानकारी देते हुए पंचायत की निवर्तमान मुखिया अंजूम आरा ने बताया कि […]
रक्सौल : मौसम का मिजाज बदलते ही आगजनी की घटना प्रारंभ हो गयी है. गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे थाना क्षेत्र के अद्यकपरीया पंचायत अंतर्गत फुलवरीया गांव में हुई आगजनी की घटना में चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. इसकी जानकारी देते हुए पंचायत की निवर्तमान मुखिया अंजूम आरा ने बताया कि हसनजान मियां, जमसेद आलम, खुर्शेद आलम व मो हसनैन मियां के घर में आग लग गयी. इसके कारण घर में रखे गहने,
कपड़े सहित अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गयी. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. सीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. राजस्व कर्मचारी को क्षति का मूल्यांकन करने के लिए भेजा गया है. अग्नि पीड़ितों को आपदा की राशि से तत्काल सहयोग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




