डीएओ ने दिया प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

Updated at : 28 Dec 2013 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
डीएओ ने दिया प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

मोतिहारीः सीमाई क्षेत्रों में उर्वरक की कालाबाजारी में शामिल उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि महकमा ने नकेल कसना शुरू कर दिया है. जांच मे मिली अनियमितता को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) सुधीर कुमार वाजपेयी ने रक्सौल के हवाई अड्डा स्थित श्री राम कृषि सेवा केंद्र के प्रो. विनोद कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का […]

विज्ञापन

मोतिहारीः सीमाई क्षेत्रों में उर्वरक की कालाबाजारी में शामिल उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि महकमा ने नकेल कसना शुरू कर दिया है. जांच मे मिली अनियमितता को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) सुधीर कुमार वाजपेयी ने रक्सौल के हवाई अड्डा स्थित श्री राम कृषि सेवा केंद्र के प्रो. विनोद कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश बीएओ को दिया है. यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया खाद की बिक्री एवं निरीक्षण के मौके पर पदाधिकारी के समक्ष आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने में अनाकानी करने का आरोप है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएओ श्री वाजपेयी ने उक्त दुकान के गोदाम को सील कर दिया है. जानकारी देते हुए डीएओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यूरिया की बिक्री तीन 78 रुपये में करते पाया गया जबकि यूरिया अधिक से अधिक 320 रुपये तक ही करना है. कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं को चिह्न्ति कर कार्रवाई होगी. छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा. सभी बीएओ को भी संबंधित प्रखंडों में जांच कर कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन