ठंड लगने से महिला सहित चार की मौत

मोतिहारी/दरभंगाः ठंड व शीतलहर कहर बरपाने लगा है. उत्तर बिहार में ठंड लगने से महिला सहित चार की मौत हो गयी. मोतिहारी के कोटवा प्रखंड के डुमरा गांव में बुधवार को ठंड लगने से तीन लोग की मौत हो गयी. मृतकों में राम प्रसाद पांडेय (80), नगीना पांडेय (65) व सेमुआपुर निवासी बली सहनी की […]
मोतिहारी/दरभंगाः ठंड व शीतलहर कहर बरपाने लगा है. उत्तर बिहार में ठंड लगने से महिला सहित चार की मौत हो गयी. मोतिहारी के कोटवा प्रखंड के डुमरा गांव में बुधवार को ठंड लगने से तीन लोग की मौत हो गयी. मृतकों में राम प्रसाद पांडेय (80), नगीना पांडेय (65) व सेमुआपुर निवासी बली सहनी की 60 वर्षीय पत्नी शामिल है.
बताया जाता है कि बली सहनी की पत्नी अपनी बेटी के ससुराल डुमरा गांव में आयी थी जहां ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी. इसकी पुष्टि डुमरा पंचायत के मुखिया राजेंद्र बैठा ने की.
उधर, दरभंगा सदर अंतर्गत सोनकी ओपी के सहिला गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध सुखदेव राम की बुधवार की रात ठंड लगने से मौत हो गयी. गुरुवार को इसकी सूचना स्थानीय मुखिया केदार साह ने दी. उन्होंने सदर सीओ को भी इसकी जानकारी देने एवं कर्मचारी द्वारा इसकी जांच करने मृतक के घर पहुंचने की बात दूरभाष पर बतायी. इधर सीओ इंद्रासन साह ने ठंड से मौत की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




