एसबीआइ बीमा एजेंट के घर चोरी
Updated at : 05 Apr 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

शहर में चोरों के उत्पात से लोग परेशान हैं. कोल्हुअरवा मोहल्ला में तीन दिनों में यह दूसरी वारदात है. पूर्व में चोरी रेडीमेड व्यवसायी नंद किशोर प्रसाद के घर हुई थी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है . मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मोहल्ले में चार दिनों के अंदर दूसरी चोरी की घटना […]
विज्ञापन
शहर में चोरों के उत्पात से लोग परेशान हैं. कोल्हुअरवा मोहल्ला में तीन दिनों में यह दूसरी वारदात है. पूर्व में चोरी रेडीमेड व्यवसायी नंद किशोर प्रसाद के घर हुई थी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है .
मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मोहल्ले में चार दिनों के अंदर दूसरी चोरी की घटना को अंजाम दे पुलिस को चुनौती दी है. दो अप्रैल को रेडीमेड व्यवसायी नंद किशोर प्रसाद के घर चोरों ने पांच लाख की चोरी की थी. पुलिस उक्त मामले की जांच में जुटी थी इसी बीच तीन अप्रैल की रात कोल्हुअरवा मोहल्ले के ही बीमा एजेंट मिथिलेश कुमार के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति गायब कर दी.
घटना के समय गृहस्वामी अपने ससुराल नेपाल गये हुए थे. इसका फायदा चोरों ने उठाया और आस पास के लोगों को भनक तक नहीं लगी. सोमवार को बीमा एजेंट जब घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ पाया. कमरे में सामान बिखरा हुआ था. श्री कुमार ने इसकी सूचना नाका नंबर दो को दी है .
चोरी हुआ सामान : घटना में चोरों ने बीमा एजेंट के घर से आभूषण सहित लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गये. गृहस्वामी ने बताया कि एक लाख के सोने की ज्वेलरी, 75 हजार रुपये के चांदी के ज्वेलरी चोर ले गये. इसके अलावे टीवी, एलसीडी, कैमरा, कपड़ा आदि ले गये हैं.
सूचना पर पहुंची पुलिस : चोरी की घटना की शिकायत करने पर नाका दो की पुलिस पहुंचकर घटना की जांच की, इस दौरान गृहस्वामी व आसपास के लोगों से पूछताछ की . पुलिस के अनुसार मामले में चोरों की खोज में छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




