शिक्षक हत्याकांड में आरोपित के विरुद्ध कोर्ट ने जारी िकया वारंट
Updated at : 04 Apr 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : अगरवा मोहल्ला के शिक्षक गंगानंद मिश्रा हत्याकांड में फरार आरोपित विजय ठाकुर के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ है. नगर पुलिस ने विजय के गांव ढाका बड़हरवा लखनसेन पहुंच वारंट तामिला करा दिया. अनुसंधानकर्ता धर्मजीत महतो ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध अब कुर्की की कार्रवाई होगी. इसके लिए न्यायालय में इस्तेहार […]
विज्ञापन
मोतिहारी : अगरवा मोहल्ला के शिक्षक गंगानंद मिश्रा हत्याकांड में फरार आरोपित विजय ठाकुर के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ है. नगर पुलिस ने विजय के गांव ढाका बड़हरवा लखनसेन पहुंच वारंट तामिला करा दिया. अनुसंधानकर्ता धर्मजीत महतो ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध अब कुर्की की कार्रवाई होगी.
इसके लिए न्यायालय में इस्तेहार जारी करने की अर्जी दी गयी है. इस्तेहार के बाद कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय से आदेश लिया जायेगा. यहां बताते चले कि 22 दिसंबर की रात अपराधियों ने घर में घुसकर शिक्षक गंगानंद मिश्रा की गला रेत हत्या कर दी गयी थी. शिक्षक की हत्या में उसकी पत्नी गुड़िया मिश्रा की अहम भूमिका थी.
उसने प्रेमी विजय के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. इसका खुलासा तब हुआ था, जब पुलिस ने गुड़िया को शक के आधार पर हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. उसने पुलिस के समक्ष खुलासा किया था कि मिस कॉल से विजय और उसके बीच प्यार हुआ, उसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे. विजय के बहकावे में आकर उसने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. हथियार खरीदने के लिए उसने अपना सारा आभूषण विजय को सौंप दिया था,
लेकिन घटना से एक दिन पहले विजय ने प्लान बदल दिया. उसने अपने एक साथी को लेकर 22 दिसंबर की रात गुड़िया के घर में दाखिल हुआ. प्लान के मुताबित गुड़िया ने पति को चाय में नशा की गोली देकर बेहोश कर दिया, उसके बाद विजय व उसके साथी ने ब्लेड से शिक्षक का गला रेत
डाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




