बढ़ते अपराध को ले एसपी से मिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स

Updated at : 03 Apr 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ते अपराध को ले एसपी से मिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स

कई मुद्दों पर खुलकर रखी अपनी बातें महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस चौकी की मांग पुलिस व प्रेस लिखे वाहनों की हो जांच मोतिहारी : जिले में अपराध का ग्राफ बढने से व्यवसायी दहशत में है. शनिवार की सुबह मीना बाजार मेन रोड में नाका के पास सब्जी व्यवसायी इमाम अली को गोली मार 40 हजार […]

विज्ञापन

कई मुद्दों पर खुलकर रखी अपनी बातें

महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस चौकी की मांग

पुलिस व प्रेस लिखे वाहनों की हो जांच

मोतिहारी : जिले में अपराध का ग्राफ बढने से व्यवसायी दहशत में है. शनिवार की सुबह मीना बाजार मेन रोड में नाका के पास सब्जी व्यवसायी इमाम अली को गोली मार 40 हजार रुपये की लूट के बाद चेम्बर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी जितेंद्र राणा से मिलकर अपनी बातें रखी. कहा कि बैंक लूट, हत्या, रंगदारी, अपहरण, बम विस्फोट, चोरी और छिनतई की घटनाओं से जन जीवन प्रभावित तो है ही, व्यवसायी वर्ग भी दहशत में जी रहे है.

विगत दिनों की घटनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अपराधियों के साथ पुलिस विभाग के कुछ कनीय पदाधिकारियों की संलिप्तता,अपराधियों द्वारा पुलिस निशाना वाले वाहनों का उपयोग करना एंव स्वयं को पुलिस पदाधिकारी बता महिलाओं से लूटपाट की घटना चिंताजनक और सोचनिय है.

चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव संजय जायसवाल ने एसपी से कहा कि पुलिस व प्रेस वाले वाहन आमजन प्रयोग कर रहे है और कई घटनाओं में ऐसी वाहनों का इस्तेमाल हुआ है. वहीं कुछ पुलिस पदाधिकारी व जवान बिना नेम प्लेट व वर्दी के अपना कर्त्तव्य निर्वहन करते दिखायी देते है. उन्होंने नौ सूत्री मांग पत्र सौपते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

ये है चेम्बर ऑफ कॉमर्स की मांगे: संदिग्ध आचरण वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर कार्रवाई करने व वर्दी व नेम प्लेट का उपयोग करने ,पुलिस के रिश्तेदारों द्वारा पुलिस सिम्बॉल वाले वाहन के उपयोग पर रोक लगाने, मातुल्या मैचिंग सेंटर में गोली व बम चलाने वाले गिरोह के हेड की गिरफ्तारी, नगर के प्रमुख आगमन केंद्रों पर स्थायी पुलिस चौकी खोलने

नाका एक को सशक्त व अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने, शहर में सीसीटीवी लगाने व एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच आदि.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन