छात्रों को अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप

Updated at : 01 Apr 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों को अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप

ग्रामीणों ने शिक्षकों को बनाया बंधक चकिया(पूर्वी चंपारण) : गुरुवार को प्रखंड की बरमदिया पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाते शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी. चकिया पुलिस ने विद्यालय में पहुंच कर लैपटॉप व मोबाइल को […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिक्षकों को बनाया बंधक

चकिया(पूर्वी चंपारण) : गुरुवार को प्रखंड की बरमदिया पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाते शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी. चकिया पुलिस ने विद्यालय में पहुंच कर लैपटॉप व मोबाइल को जब्त कर लिया. इसमें शामिल तीन छात्रों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों फरार हो गये.
प्रखंड शिक्षा कार्यालय से विद्यालय गये बीआरपी मो फारूख अंसारी व अवधेश ठाकुर, सीआरसी संतोष पाठक के बीच-बचाव के बाद शिक्षकों को मुक्त कराया गया. विद्यालय परिसर में दिन के 11 बजे एक ग्रामीण किसी काम से विद्यालय गया, तो देखा कि प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षिकाअों के साथ कई छात्र एवं छात्राएं अश्लील फिल्म देख रहे हैं. यह देख उसने गांव को कई लोगों को घटना से अवगत कराया. इसके बाद देखते-ही देखते विद्यालय परिसर में सैकड़ों ग्रामीण जुट गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन