अंतिम दिन शराब दुकानों पर कहीं भीड़ तो कहीं सन्नाटा

Updated at : 01 Apr 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
अंतिम दिन शराब दुकानों पर कहीं भीड़ तो कहीं सन्नाटा

मधुबन में बिक्री में 30 फीसदी का इजाफा मधुबन : शराब बंदी की पूर्व संध्या पर अधिकृत शराब दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखी गयी. शराब के शौकिनों ने कुछ दिनों के लिए अपने बजट के अनुसार जमकर खरीदारी की. इसके कारण अंतिम दो दिनों में शराब की बिक्री में 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ. […]

विज्ञापन

मधुबन में बिक्री में 30 फीसदी का इजाफा

मधुबन : शराब बंदी की पूर्व संध्या पर अधिकृत शराब दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखी गयी. शराब के शौकिनों ने कुछ दिनों के लिए अपने बजट के अनुसार जमकर खरीदारी की. इसके कारण अंतिम दो दिनों में शराब की बिक्री में 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ. इसकी पुष्टि व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों ने की. दुकानें सुबह निर्धारित समय पर खुलने के बाद से ही इसके शौकिनों की जमात दुकान के पास पहुंचने लगी थी.
दिन ढलने के साथ भीड़ बढ़ती गयी. सरकार की सख्ती व स्टाक खत्म करने के लिए अंतिम दिन व्यवसायियों ने ग्राहकों के लिए खास तौर डिसकांउट पेश दिया. इसका लाभ ग्राहकों ने खूब उठाया. सुबह से शाम तक कई मीट भूजा दुकान में जाम का दौड़ चलता रहा है. इसको लेकर पीने वाले ने अंत भला तो सब भला के तर्क के साथ सरकार की महत्वांकाक्षी योजना को मानने पर मजबूर दिखे. कई लोगों ने तो शराब बंदी की योजना पर सवाल उठाये तो ग्रामीण क्षेत्र अधिसंख्य लोगों ने सरकार के निर्णय की जमकर सराहना भी. थानाध्यक्ष राजमणि व बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि नौ बजे के बाद सभी दुकानें शील कर दी जायेंगी. उसके बाद शराब की बिक्री, संग्रह व आवाजाही कानूनन जुर्म होगा. इसमें संलिप्त लोग जेल जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन