कवायद. जिले के 150 डॉक्टरों को किया जा रहा प्रशिक्षित, सदर अस्पताल में बन रहा 15 बेड का वार्ड
Updated at : 31 Mar 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

एसी होगा नशामुक्ति केंद्र, सीसीटीवी से निगरानी नशामुक्ति अभियान को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गयी है. 150 डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. एक अप्रैल से जिला, प्रखंड व अनुमंडल अस्पतालों में काउंसेलिंग शुरू हो जायेगी. मोतिहारी : राज्य में शुक्रवार से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग जायेगा. ऐसे में […]
विज्ञापन
एसी होगा नशामुक्ति केंद्र, सीसीटीवी से निगरानी
नशामुक्ति अभियान को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गयी है. 150 डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. एक अप्रैल से जिला, प्रखंड व अनुमंडल अस्पतालों में काउंसेलिंग शुरू हो जायेगी.
मोतिहारी : राज्य में शुक्रवार से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग जायेगा. ऐसे में लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, उत्पाद, पुलिस व प्रशासनिक महकमों ने नशामुक्ति अभियान के साथ इसके अभ्यस्त हो चुके लोगों के लिए सदर अस्पताल में नशामुक्ति केंद्र स्थापित किया है.
इसके लिए चार सदस्यीय डॉक्टरों के टीम का भी गठन किया गया है. 15 बेड का अटैच बाथरूमयुक्त वातानुकूलित केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है. इसके लिए करीब 10 लाख खर्च करने की योजना है. सदर अस्पताल के पश्चिमी भाग में कोने पर एक वार्ड के नशामुक्ति केंद्र के रूप में परिवार्तित किया गया है. इसका निर्माण बुधवार की रात तक पूर्ण कर लिया गया है. दवा एवं अन्य सुविधाओं के लिए सिविल सर्जन प्रशांत कुमार लगातार समीक्षा कर रहे हैं.
डीपीएम अमीत अचल ने बताया कि करीब 15 हजार की दवा खरीदी जा चुकी है. आवश्यकतानुसार फिर खरीदी जायेगी. मानसिक स्वास्थ्य जांच कार्य आडटडोर में आरंभ कर दिया गया है. चार दिनों में करीब पांच मरीज चिह्नित हुए हैं. टीम में शामिल चार डाॅक्टरों को हैदराबाद भेज प्रशिक्षत कराया गया है, ताकि नशा के शिकार लोगों का सही ढंग से चिकित्सा की जा सके.
150 डॉक्टरों को किया जा रहा है प्रशिक्षित
नशा के शिकार लोगों की चिकित्सा प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर भी की जायेगी. इसके लिए हैदराबाद से प्रशिक्षित डॉक्टरों के द्वारा रेफरल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्र के करीब 150 डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर चिह्नित नशा रोगी को काउंसेलिंग के बाद सदर अस्पाल में उपचार के लिए लाया जायेगा. जरूरी हुआ तो केंद्र में भरती कराया जायेगा.
केंद्र में भरती मरीज को मिलेंगी सभी सुविधाएं
नशामुक्ति केंद्र में भरती मरीजों को सीसीटीवी कैमरे की निगेहबानी के साथा वातानुकूलित कमरे की सुविधा दी जायेगी. भोजन, दवा की सुविध के साथ कमरे के अंदर डाॅक्टरों के लिए काउंटर बनाया गया है. केंद्र के गेट व खिड़की को मजबूती प्रदान की जा रही है. गेट पर गार्ड की भी तैनाती रहेगी. रोगी को देखने के लिए कमरे में एलइडी टीवी की भी सुविधा मिलेगी.
सीएस की निगरानी में बनी टीम
नशामुक्ति केंद्र पर निगरानी के लिए सिविल सर्जन की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है. डीपीएम अमीत अचल को सही संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. टीम में हैदराबाद से प्रशिक्षित डॉ सुनील कुमार, डाॅ प्रदीप कुमार, डाॅ इरतीजा कमाल और डाॅ सुरेश कुमार को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




