पशु मेला. बेतिया सांसद ने कहा, कृषि के साथ करें गो पालन
Updated at : 31 Mar 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

किसान की खुशहाली से देश करेगा उन्नति : डाॅ संजय कोटवा : दो वर्ष के अंदर हर गांव को बिजली हर खेत को पानी मिलेगा. किसान कृषि के साथ गो-पालन करें. किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा. उक्त बातें उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित दो दिवसीय पशु मेला सह वैज्ञानिक वार्ता के दूसरे […]
विज्ञापन
किसान की खुशहाली से देश करेगा उन्नति : डाॅ संजय
कोटवा : दो वर्ष के अंदर हर गांव को बिजली हर खेत को पानी मिलेगा. किसान कृषि के साथ गो-पालन करें. किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा. उक्त बातें उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित दो दिवसीय पशु मेला सह वैज्ञानिक वार्ता के दूसरे दिन संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद संजय जायसवाल ने कहीं.
साथ ही कहा कि पशु पालन से किसानों की आय बढ़ेगी. उसके गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर और जैविक खाद्य से खेतों की उर्वरक शक्ति बढ़ाने में सहायक होगा. किसान अपने पूरे खेत में अनाज के साथ फुल, सब्जी, मछली एवं अच्छे नस्ल के पशु पालन कर जीवकोपार्जन कर सकते हैं. प्रधानमंत्री की सोंच है कि पशु धन जिस परिवार में होगा वह परिवार कभी भूखे नहीं मरेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने की.
मौके पर कृषि वैज्ञानिक सहित राजेश वर्मा, जटाशंकर सिंह विरेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन डाॅ केके निदेशक कृषि वैज्ञानिक केंद्र पीपराकोठी ने की.
दर्जन भर पशुपालकों को गोपाल पुरस्कार: कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों बेहतर पशुपालक का चयन कर गोपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले किसानों में रवींद्र सिंह, मैनेजर यादव, रमेश राय, राधा कांत उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, दया सिंह, नीरज उपाध्याय, लक्ष्मण यादव, मोटरलाल साह, हरेंद्र राय, राजकुमार साह, बच्चा प्रसाद यादव, शिव कुमार ठाकुर, रामबहादुर सिंह, सफी अहमद खां, राजेश पासवान,
जय मंगल राय, खुब्बा सहनी, रामचंद्र बैठा, राजेश पासवान, राम बाल सिंह, रामचंद्र सिंह, बच्चा सिंह, जमुना सहनी, प्रभु सिंह सहित युवराज के मालिक कर्मवीर सिंह का भी सांसद श्री जायसवाल व विधायक श्री सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




