घर के कैंपस में खेल रही थी तीन साल की फातिमा

Updated at : 28 Mar 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
घर के कैंपस में खेल रही थी तीन साल की फातिमा

तुरकौिलया से कारोबारी की बेटी का अपहरण मोतिहारी : तुरकौलिया के सेमरा टोला से अपराधियों ने तीन वर्षीय बच्ची फाितमा खातून का अपहरण कर लिया. अपहृत बच्ची के पिता हाजी असरार आलम आजाद का दिल्ली में बड़ा कारोबार है. वह तीन सप्ताह पहले परिवार के साथ गांव आये थे. इस दौरान शनिवार की दोपहर अपराधियों […]

विज्ञापन

तुरकौिलया से कारोबारी की बेटी का अपहरण

मोतिहारी : तुरकौलिया के सेमरा टोला से अपराधियों ने तीन वर्षीय बच्ची फाितमा खातून का अपहरण कर लिया. अपहृत बच्ची के पिता हाजी असरार आलम आजाद का दिल्ली में बड़ा कारोबार है. वह तीन सप्ताह पहले परिवार के साथ गांव आये थे. इस दौरान शनिवार की दोपहर अपराधियों ने बच्ची को घर के कैंपस से अगवा कर लिया. खोजबीन के बाद थाना में गुमशुदगी का सहना दर्ज कराया गया, लेकिन बाद में मामला अपहरण में बदल गया. अपराधियों की ओर से एक करोड़ की फिरौती मांगने की चर्चा है. हालांकि, पुलिस व परिजन फिरौती की बात से इनकार कर रहे हैं.
अपहरण की बात सामने आते ही पुलिस की बेचैनी बढ़ गयी. एसपी जितेंद्र राणा व सदर डीएसपी पंकज कुमार शनिवार देर रात सेमरा टोला पहुंच कर घटना की छानबीन की. एसपी ने परिजनों से बंद कमरे में घंटों पूछताछ की.
तुरकौिलया से कारोबारी…
साथ ही बच्ची फातमा खातून की सकुशल बरामदगी के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. रविवार को डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर उन्हें पीआर बॉड पर छोड़ दिया गया.
क्या है घटनाक्रम. फातमा खातून शनिवार को दरवाजे पर खेल रही थी. उसके चाचा अनवर आलम अंसारी ने बताया कि फातमा को दिन के 12:30 बजे तक दरवाजे पर खेलता देखा गया है. उसकी मां दोपहर में सोने चली गयी. एक बजे अजान हुआ, तो मां की नींद खुली और बच्ची को नहीं देख खोजबीन शुरू की. शाम तक सगे-संबंधियों व आस-पड़ोस में खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. उसके बाद परिजनों ने थाना में सूचना दी. उसके पिता असरार आलम आजाद जमात में कटिहार गये थे. बच्ची के अपहरण की सूचना पर रविवार की सुबह घर पहुंचे.
एक करोड़ फिरौती मांगने की चर्चा
होली की छुट्टी में घर आया था परिवार, िदल्ली में है कारोबार
डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल का किया मुआयना
एसपी व डीएसपी ने परिजनों से
बंद कमरे में की पूछताछ
एसआइटी का गठन, पटना व नालंदा में छापेमारी
हिरासत में तीन से पूछताछ, पीआर बॉड पर छोड़ा
एसआइटी का गठन किया गया है. सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम पटना व नालंदा में छापेमारी कर रही है. घटना का सुराग मिला है. इसमें करीबी लोगों के हाथ होने की आशंका है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द घटना का खुलासा कर लिया जायेगा.
जितेंद्र राणा, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन