अवैध बालू लदे दो वाहन जब्त, एक को जेल

Updated at : 28 Mar 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदे दो वाहन जब्त, एक को जेल

अरेराज : एसडीओ व डीएसपी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत गोविंदगंज पुलिस व बीडीओ द्वारा पिपरा चौक के पास से अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसमें सीओ सह दंडाधिकारी रघुनाथ तिवारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को एक को जेल भेज दिया गया. गोविंदगंज थानाध्यक्ष अरविंद […]

विज्ञापन

अरेराज : एसडीओ व डीएसपी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत गोविंदगंज पुलिस व बीडीओ द्वारा पिपरा चौक के पास से अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसमें सीओ सह दंडाधिकारी रघुनाथ तिवारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को एक को जेल भेज दिया गया.

गोविंदगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एसडीओ विजय कुमार पाण्डेय व डीएसपी नुरूल हक के निर्देश पर शनिवार को पिपरा गांव के पास से अवैध रूप से बालू लाद कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया. साथ ही ट्रैक्टर चालक हरसिद्धि थाना के छिवआढ़ार के नंदलाल दूबे को जेल भेज दिया गया. वहीं एक ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन का पाया गया.

न्याय की गुहार: अरेराज . गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरेया निवासी युवराज पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना कांड संख्या 251/15 में राजनीति के तहत पिता व भाई को फंसाने की जांच कर न्याय देने की गुहार लगायी है. श्री पांडेय ने आवेदन दिया है कि मेरे पिता शशिकांत पांडेय, सेवा निवृत शिक्षक है. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए विरोधियों द्वारा साजिश के तहत केस में फंसाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन