दुस्साहस. बीएड कॉलेज के पास दो को मारी गोली
Updated at : 16 Mar 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

फायरिंग पर फूटा लोगों का गुस्सा समस्तीपुर : बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार को शहर में जमकर तांडव मचाया. बीएड कॉलेज के पास सरेशाम दो युवकों को गोली मार दी. दहशत फैलाने के लिए 10-15 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की. इसके बाद रेलवे लाइन पार कर आराम से निकल गये. इधर, घटना के बाद पुलिस प्रशासन के […]
विज्ञापन
फायरिंग पर फूटा लोगों का गुस्सा
समस्तीपुर : बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार को शहर में जमकर तांडव मचाया. बीएड कॉलेज के पास सरेशाम दो युवकों को गोली मार दी. दहशत फैलाने के लिए 10-15 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की. इसके बाद रेलवे लाइन पार कर आराम से निकल गये. इधर, घटना के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोग ताजपुर-समस्तीपुर मुख्य पथ पर टायर जला कर जाम कर दिया. अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर घंटों अड़े रहे.
मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी मो. तनवीर आलम समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. बाद में सदर एसडीओ कुमार देवेंद्र प्रज्जवल के 24 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया. घायल युवकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमीर गंज धर्मपुर निवासी रमेश पासवान का पुत्र राजा पासवान (20) व राज कुमार (19) हैं. दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है.
घायल राजा पासवान ने बताया कि शाम करीब पांच बजे वह स्नान कर घर से बाहर निकला. इस दौरान युवकों की टोली पर उसकी नजर पड़ी, तो उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी. मां ने उन युवकों में से एक को पकड़ा. इसी बीच अन्य युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. राजा के जांघ में एक गोली लगी. इसी बीच राजकुमार सामने आया, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी. एक गोली इसके जांघ व दूसरी पेट में लगी. इसके बाद अपराधी मोहल्ले में फायरिंग करते हुए आजाद चौक पहुंच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




