केसरिया में अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी धराये

Updated at : 11 Mar 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
केसरिया में अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी धराये

केसरिया : थाना क्षेत्र के सुंदरापुर गांव से अपराध करने की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने बुधवार की देर रात हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी सुंदरापुर बढ़ई टोला निवासी पप्पू पटेल व साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी निवासी हुकूम सहनी बताया जाता है. पुलिस ने पप्पू पटेल से […]

विज्ञापन

केसरिया : थाना क्षेत्र के सुंदरापुर गांव से अपराध करने की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने बुधवार की देर रात हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी सुंदरापुर बढ़ई टोला निवासी पप्पू पटेल व साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी निवासी हुकूम सहनी बताया जाता है. पुलिस ने पप्पू पटेल से एक पिस्टल व छह जिंदा कारतूस बरामद किया है. पप्पू पटेल पर पहले से भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है. थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि कांड संख्या 72/16 दर्ज करते हुए कार्रवाई तेज कर दी गयी है. साथ ही दोनों अपराधियों के अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन