राजन हत्याकांड में एक और की हुई गिरफ्तारी

मोतिहारीः नगर पुलिस ने आनंदपुरी मुहल्ला में जमीन व लॉज के रखवाल राजन कुमार की गोली मार की गयी हत्या के मामले में लॉज में रहने वाले छात्र गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वह कोटवा के डुमरा गांव का रहने वाला है. उसे पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया […]
मोतिहारीः नगर पुलिस ने आनंदपुरी मुहल्ला में जमीन व लॉज के रखवाल राजन कुमार की गोली मार की गयी हत्या के मामले में लॉज में रहने वाले छात्र गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वह कोटवा के डुमरा गांव का रहने वाला है. उसे पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसकी पुष्टि एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने की.
उन्होंने बताया कि गोलू पूछताछ में लगातार संदेहास्पद बयान दे रहा था. उसने बताया कि घटना के दिन वह घोड़ासहन में था, जबकि घटना के दिन उसके मोबाइल का लोकेशन आनंदपुरी मुहल्ला का मिला है. उन्होंने बताया कि उसका एक और साथी की तलाश की जा रही है. यहां बताते चले कि शांतिपुरी मुहल्ला के अंबीका दत्त उर्फ छोटू के आनंदपुरी मुहल्ला स्थित जमीन व लॉज की रखवाली राजन कर रहा था. इसी बीच 11 दिसंबर की शाम करीब सात बजे अपराधियों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी. इस मामले में जमीन मालिक श्री दत्त को संदेह के आधार पर जेल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




