युवक को जमीन विवाद में चाकू मार किया घायल

Updated at : 16 Feb 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
युवक को जमीन विवाद में चाकू मार किया घायल

मोतिहारी : पीपरा थाना अंतर्गत तजियापुर गांव में गवास से घर लौट रहे सोनू कुमार को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर सोनू ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने गांव के ही समरजीत साह, श्रवण साह, सुजीत साह, प्रभु साह व राजेंद्र […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पीपरा थाना अंतर्गत तजियापुर गांव में गवास से घर लौट रहे सोनू कुमार को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर सोनू ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने गांव के ही समरजीत साह, श्रवण साह, सुजीत साह, प्रभु साह व राजेंद्र साह को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि गवास से घर लौट रहा था. इस दौरान उक्त सभी आरोपियों ने घेर लिया.

गाली-गलौज करते हुए कहा कि अपने चाचा कहो कि जमीनी विवाद खत्म करे. विरोध करने पर जान मारने की नीयत से चाकू निकाल हमला कर दिया. पॉकेट से 22 सौ नकद छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपरा थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन